द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा रायपुर संभाग और धमतरी व कांकेर जिले के हजयात्रियों को एक दिवसीय हज का प्रशिक्षण गत दिवस दिया गया। हज प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को यात्रा के सभी अरकानों के बारे में बताया गया। प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज के दौरान बरती जाने वाली विशेष सावधानियां, सउदी सरकार के नियम-कानून और कायदों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने प्रदेश से जाने वाले हजयात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी। हज के दौरान अहम स्थानों पर प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। उन्होंने हज यात्रियों को हज प्रशिक्षण किट का वितरण भी किया। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने सभी हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी। उन्होंने हज यात्रा 2022 के लिए प्रदेश के सभी आवेदकों को यात्रा का अवसर प्रदान करने की व्यवस्था कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुस्लिम समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।
राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी व सचिव साजिद मेमन ने बताया कि हज कमेटी मुम्बई से प्राप्त फ्लाईट शेड्यूल के अनुसार मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाइंट से प्रदेश के हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 3 जुलाई तक होगी और वापसी 24 जुलाई से 13 अगस्त तक होगी। प्रदेश के हाजी मुम्बई से जेद्दा के लिए रवाना होंगे और उनकी वापसी मदीने से मुम्बई के लिए होगी। केन्द्रीय हज कमेटी द्वारा अभी फ्लाईट का अलॉटमेंट नहीं किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर यथाशीघ्र सूचित किया जावेगा।
शिविर में रायपुर जिले के 69, बलौदा बाजार के 6, गरियाबंद के 6, महासमुन्द के 7, धमतरी से 21 कांकेर से 4 और प्राईवेट टूर्स आपरेटर्स व अन्य जिलों से जाने वाले हज यात्रियों ने उपस्थित होकर यात्रा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हज यात्रा का प्रशिक्षण सदस्य राज्य हज कमेटी के हाफिज व कारी मौलाना सै. अशफाक अहमद अंजुम, राज्य हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर मौलाना कारी सुल्तान अहमद, मौलाना रिफअत अली, हाजी अब्दुल रज्जाक द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण शिव सिंह ठाकुर, अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल, सदस्य राज्य गृह निर्माण मंडल अजय साहू, सदस्य राज्य वक्फ बोर्ड फैसल रिज़वी, नोमान अकरम हामिद, शेख शमसुद्दीन, सदस्य, रायपुर विकास प्राधिकरण पप्पू बंजारे, सदस्य श्रम कल्याण मंडल शारिक रईस खान, पार्षद नगर पालिक निगम समीर अख्तर सहित इदरीश गांधी, मोहम्मद जीशान, शाहरूख अशरफी, दिलीप चौहान, बाकर अब्बास, जावेद नाना, मोहम्मद रियाज़, इलियास अमन, अब्दुल असलम, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद युसूफ और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
