Breaking News

33 नोडल प्राचार्यों को शोकाज नोटिस जारी

  • आवेदन का परीक्षण नहीं किया, नहीं निकाली जा सकी लाटरी

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / शिक्षा के अधिकार ( राईट टू एजुकेशन ) के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क अध्ययन के लिए पालक व विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन वेबपोर्टल के माध्यम से दिये गए आवेदनों का परीक्षण न करने के कारण 33 नोडल प्राचार्यों को नोटिस जारी की गई है। यह कार्य 31 मई तक पूरा करना था। इन नोडल प्राचार्यों द्वारा अपने नोडल आईडी में प्रदर्शित आवेदनों का किसी प्रकार से स्टेटस परिवर्तन नहीं किया गया।

उनके आईडी में प्राप्त आवेदन एप्लाईड स्थिति में हैं, जिसके कारण जिले की लॉटरी प्रक्रिया बाधित हुई है। आवेदनों का स्टेटस एप्लाईड स्थिति शून्य होने के बाद ही लॉटरी निकाली जा सकेगी। एप्लाईड आवेदनों का स्टेट्स परिवर्तन जैसे इनकम्पलीट, डुप्लीकेट, रिजेक्टेड और एप्रुव किया जाना था, जो समय-सीमा के भीतर नहीं किया गया। इसके कारण प्राचार्यों को नोटिस जारी की गई है।

इन स्कूलों के प्राचार्यों को जारी की गई नोटिस

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर, चिल्हाटी, उदयपुर, सण्डी, कन्या मोहला, गेंदाटोला, तुमड़ीबोड़, हरदी, पनेका, गोटाटोला, बोरतलाव, मेढ़ा, किसान अर्जुनी, दनगढ़, बालक खैरागढ़, चारभांठा, भैंसातरा, बालक मानपुर, बालक मोहला, ठाकुरटोला छुईखदान, झुरानदी छुईखदान, कुमर्दा, भण्डापुर खैरागढ़, हाईस्कूल दीलिपपुर खैरागढ़, गाडाघाट, पूर्व माध्यमिक शाला नया ढ़ाबा, स्टेशन मुढ़ीपार, अतरिया बाजार, मुरमुंदा डोंगरगढ़, ब. नवागांव राजनांदगांव, आमगांव, पलांदूर डोंगरगढ़ एवं शासकीय हाई स्कूल देवरी खैरागढ़ के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!