- 3 जून को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में करेंगे जनता से भेंट-मुलाकात
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के अगले चरण की शुरुआत 3 जून से हो रही है। मुख्यमंत्री 3 जून से 6 जून तक बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 3 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा के अंतर्गत तीन स्थानों पर पहुंचकर जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुंचेंगे। ग्राम गितपहर में भेंट-मुलाकात के बाद दोपहर 12.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम दुर्गकोंदल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे से दुर्गकोंदल में जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। दोपहर 2.55 बजे मुख्यमंत्री दुर्गकोंदल से हेलीकॉप्टर द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा के अंतर्गत ही भानबेड़ा जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे से 4.45 बजे तक ग्राम भानबेड़ा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक मुख्यमंत्री विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भानुप्रतापपुर में करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 मई से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। पहले चरण में मुख्यमंत्री ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा संभाग के 3 जिलों के 7 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर आम जनता से भेंट-मुलाकात की। दूसरे चरण में बस्तर संभाग के 6 जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ आम जनता की समस्या को भी जानने का प्रयास किया और उनका त्वरित निराकरण भी किया। साथ ही जनआकांक्षाओं के अनुरूप अनेक घोषणाएं भी की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
