द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जून को बिलासपुर से भोपाल की पहली उड़ान का कांकेर से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में पूर्वान्ह 10.45 बजे आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री व बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लोकसभा बिलासपुर अरूण साव और संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

विधायक शैलेष पाण्डेय, रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह और बिलासपुर के महापौररामशरण यादव व जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान सहित राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर से भोपाल के लिए पहली फ्लाइट रविवार 5 जून को उड़ान भरेगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब तक एलायंस एयर की दो घरेलु उड़ाने दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर और दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर ही संचालित हो रही थी। अब जबलपुर से होकर आने वाली फ्लाइट को भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा।