द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर उनका सख्त लहजा होता है तो नागरिकों से बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में बातें करते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया पखांजूर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हुआ।
हितग्राही सुशील मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसका 1 लाख का कर्ज माफ हुआ है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की क़िस्त भी मिल गई है। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि इतना सब मिल गया है। हमारी बहू को क्या दिलाए हो। सुशील मंडल ने बताया कि अब तक तो कुछ नही दिला पाया हूं।
इस पर मुख्यमंत्री ने अपने नजदीक बैठे कलेक्टर से मजाकिया अंदाज में कहा – कलेक्टर साहब जब तक ये हमारी बहू को कुछ उपहार ना दिलाए, इसे अगली क़िस्त मत जारी करियेगा। मुख्यमंत्री का इतना ही कहना था कि भेंट मुलाकात में बैठे तमाम लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। मुख्यमंत्री के इस मजाकिया अंदाज के सभी लोग कायल हो गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
