Breaking News

टेली कंसल्टेशन से 144 लोगों को डॉक्टरों ने दी सलाह : 11 जून तक मिलेगी टेली कंसल्टेशन की सुविधा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 6 से 11 जून तक टेली कंसल्टेशन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज पाटन ब्लॉक के अलग- अलग हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर (उप केंद्र) के माध्यम से 113 ग्रामीणों को डॉक्टरों से टेली कंसल्टेशन सुविधा का लाभ दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन हब से डॉ आशीष शर्मा, डॉ आशिया परवीन, ज्योति वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट हब से डॉ बी. कठौतिया ने ई संजीवनी टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से विभिन्न रोगों के जांच, परामर्श के बारे में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। जिला अस्पताल, दुर्ग हब से डॉ आकांक्षा दानी ने स्वास्थ्य परामर्श दिया।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमलेश्वर से सीएचओ जानकी साहू ने 12 ग्रामीणों, हेल्थ वेलनेस सेंटर चरोदा से सीएचओ सोशन फिलिप ने 10 ग्रामीणों , सांकरा से सीएचओ दिव्या सिंह ने 9 ग्रामीणों को टेलीकंसल्टेशन से लाभान्वित किया। दुर्ग के सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम और बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने अपील की है कि अगर ग्रामीण शहर आकर चिकित्सा परामर्श लेने में असुविधा महसूस कर रहे हैं तो अपने गांव के  निकटतम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपस्थित होकर जिला अस्पताल दुर्ग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, विशेषज्ञों से टेली कंसल्टेशन का लाभ ले सकते हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!