Breaking News

कामधेनु विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने इंटर्नशिप अलाउंस बढ़ाने की मांग की : विधायक वोरा को सौंपा ज्ञापन

  • मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वोरा से उचित पहल करने का अनुरोध किया
  • दूसरे राज्यों में 14 हजार से 20 हजार रुपए तक मिल रही है इंटर्नशिप
  • छत्तीसगढ़ में सिर्फ 7600 रुपए दिये जा रहे हैं : कम से कम 18 हजार रुपए इंटर्नशिप देने की मांग की 

द सीजी न्यूज 

दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इंटर्नशिप की राशि बढ़ाने की मांग की है। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने आज स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में उचित पहल करने की मांग की। वोरा ने सभी स्टूडेंट्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और स्टूडेंट्स की मांगों से अवगत कराते हुए इंटर्नशिप बढ़ाने का अनुरोध करेंगे।

स्टूडेंट्स ने बताया कि कामधेनु विश्वविद्यालय के बीवीएससी एंड एएच कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को कुल 7600 रुपए इंटर्नशिप अलाउंस दिया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार से 4600 रुपए और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से 3000 रुपए (कुल 7600 रुपए) शामिल है। दूसरे राज्यों में सरकारों द्वारा इंटर्नशिप की राशि काफी ज्यादा दी जा रही है। काफी समय से इंटर्नशिप की राशि राज्य सरकार द्वारा नहीं बढ़ाई गई है।

स्टूडेंट्स ने कहा कि कर्नाटक में 14000 रुपए, केरल में 20,000 रुपए, हरियाणा में 17000 रुपए, असम में 15000 रुपए, राजस्थान में 14000 रुपए, उत्तर प्रदेश में 15,000 रुपए दिये जा रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में केवल 4600 रुपए दिये जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कम से कम 18000 रुपए इंटर्नशिप दिया जाना चाहिए।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!