Breaking News

कछुआ चाल से न करें नाले का पक्कीकरण : काम में तेजी लाने वोरा ने अफसरों को दिये कड़े निर्देश

  • डेढ़ सौ दिनों में सिर्फ सौ मीटर लंबे नाले का पक्कीकरण
  • वार्ड 19 में नाले का पक्कीकरण कार्य 40 लाख की लागत से जनवरी में शुरू हुआ : अधर में लटका

द सीजी न्यूज 

बारिश का मौसम एकदम करीब है, लेकिन स्लम बस्ती में बहने वाले नाले का पक्कीकरण अधर में लटका है। हाल ये है कि 5 महीने में नगर निगम प्रशासन की देखरेख में सौ मीटर लंबे नाले का पक्कीकरण भी नहीं हो पाया है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने 10 जनवरी को नाला पक्कीकरण कार्य का भूमिपूजन किया था। यानी सरकार से फंड मिलने के बावजूद नगर निगम विकास कार्य नहीं करा पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने आज विधायक अरुण वोरा को फोन पर नाला के अधूरे कार्य की जानकारी दी। बाद में वोरा ने पक्कीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वोरा ने अब तक सिर्फ सौ मीटर से भी कम नाले का पक्कीकरण होने पर नाराजगी जताई। वोरा ने कहा कि कछुए की रफ्तार से काम नहीं होना चाहिए। निगम अफसरों को तेज गति से विकास कार्य कराना चाहिए। वोरा ने निर्माण कार्य गुणवत्ता पर भी असंतोष जताया।

बारिश होने पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुसेगा। इसी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नाले का पक्कीकरण कार्य शुरू किया गया। राशि मिलने और भूमिपूजन होने के बाद भी नगर निगम में काम की रफ्तार धीमी होना उचित नहीं है। वोरा ने कार्यपालन अभियंता एसडी वर्मा को नाला पक्कीकरण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

बारिश से पहले छोटी-बड़ी नालियों की सफाई करें

वार्ड की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि सभी वार्डों की नालियों की सफाई बारिश से पहले होनी चाहिए। सफाई न होने पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसता है, जिससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वोरा ने अभियान चलाकर सभी स्लम बस्तियों और निचले इलाकों में नालियों की सफाई करने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!