Breaking News

छत्तीसगढ़ से पढ़ने कोटा गई थी छात्रा : इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद फ्रेंड ने किया मर्डर : पुलिस ने गिरफ्तार किया

बुधवार देर रात जंगल में मिला शव

छात्रा के परिजनों ने कोटा के आरकेपुरम थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बुधवार देर रात रावतभाटा के पास जंगल में छात्रा का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया. बेटी की हत्या की सूचना से उसके परिजन सदमे में हैं।

फ्रेंड की तलाश में गुजरात गई पुलिस की टीमें
बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। छात्रा के लापता होने के बाद से ही उसका फ्रेंड फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। युवक की तलाश में पुलिस की टीमें गुजरात गई हैं।  छात्रा करीब डेढ़ माह पहले ही छत्तीसगढ़ से वापस कोटा लौटी थी। हत्या की वजह क्या हो सकती है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। राजस्थान पुलिस गुजरात से युवक को गिरफ्तार कर कोटा लेकर आ रही है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!