द सीजी न्यूज
शिक्षा सत्र 2022-24 के लिए एम.एड. और बी.एड. विभागीय प्रशिक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 6 जून से प्रारंभ हो गई है। प्रवेश के इच्छुक एम.एड. और बी.एड. के विभागीय प्रशिक्षार्थी 25 जून तक एससीईआरटी की वेबसाइट scert.cg.gov.in में निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। भरे हुए आवेदन का प्रिंट आउट प्राप्त कर आवेदक को हार्डकॉपी में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने प्राचार्य से अग्रेषित कराकर 1 जुलाई 2022 तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा।

प्राचार्य शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ई एवं टी संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., व्याख्याता पंचायत, प्रधानपाठक उच्च प्राथमिक शाला, उच्च श्रेणी शिक्षक, शिक्षक एल.बी., शिक्षक पंचायत, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी. और सहायक शिक्षक पंचायत आपने आवेदन को यथास्थिति संबंधित महाविद्यालय में 1 जुलाई 2022 तक जमा करेंगे। तीनों विभागों के अभ्यर्थी एम.एड., बी.एड प्रशिक्षण के लिए एससीईआरटी की वेबसाइट में निर्धारित प्रारूप में 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत अभ्यर्थी अपने संस्था प्रमुख के द्वारा आवेदन को अग्रेषित कराकर आवेदन पत्र संबंधित शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय को निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रेषित करेंगे। एम.एड. में चयन प्रक्रिया पूर्व वर्षों की भांति प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगी। बी.एड. में चयन की प्रक्रिया पूर्व वर्षों की भांति वरिष्ठता के आधार पर होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal