Breaking News

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल में 13 जून से शुरू होगी ओपीडी

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आगामी 13 जून से बाह्रय रोगी विभाग ओपीडी आरंभ हो रही है। प्रदेश में संचालित अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों की तरह ही एक बार फिर से अंचल के रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा का लाभ निःशुल्क मिल सकेगा। इसमें मेडिसीन अस्थि रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोगों के सीनियर चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शीघ्र ही शेष विशेषज्ञों के पद ग्रहण करने के बाद ओपीडी आरंभ किया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों और अन्य सुविधा उपलब्ध हो जाने पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू की जाएगी।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!