Breaking News

भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश क्लासेस

द सीजी न्यूज

इस्पात नगरी भिलाई में छात्र-छात्राओं के लिए भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (बीईसीटी) की पहल पर नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश की क्लासेस न्यू सिविक सेंटर में संचालित हो रही हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर कोई कुछ सीखना चाहता है, तो भाषा बाधक नहीं हो सकती। इस्पात नगरी के छात्र -छात्राओं को सीखने और गतिशील दुनिया के लिए तैयार रहने में मदद करने बीईसीटी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकारी हिंदी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं की पहल की गई है। ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश की कोचिंग देने देव स्पोकन इंग्लिश क्लासेस, न्यू सिविक सेंटर भिलाई के साथ अनुबंध किया गया है। ट्रस्ट की ओर से सारे बच्चों की कोचिंग फीस का खर्च उठाया जाता है।

 

 

 

ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में कक्षा 7 वीं से 12वीं तक अध्य्यनरत 50 छात्र-छात्राओं को इस साल निःशुल्क कोचिंग क्लास में स्पोकन इंग्लिश सिखाया जा रहा है। बीईसीटी की ट्रस्टी रजनी कथूरिया ने बताया कि ट्रस्ट ने अब तक 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्पोकन इंग्लिश की निःशुल्क कक्षाएं उपलब्ध कराई है। आगे भी स्टूडेंट्स को निःशुल्क स्पोकन इंग्लिश की सुविधा दी जाएगी।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!