द सीजी न्यूज
दुर्ग। जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के चुनाव में हाजी रिजवान खान को सदर चुन लिया गया। मानस भवन में आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक हुई वोटिंग के दौरान कुल 1623 वोट डाले गए, जिसमें रिजवान खान को 704 वोट मिले। दूसरे नंबर पर अब्दुल लतीफ रहे, जिन्हें 494 वोट मिले।
जामा मस्जिद के सदर के चुनाव के लिए मतदान के दौरान आज दिन भर मानस भवन में भारी गहमागहमी रहीहाजी रिजवान खान 210 वोटों से चुनाव जीत गए। चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अन्य प्रत्याशियों में रजा खोखर को 409 वोट, मोहम्मद असलम को 14 वोट, आसिफ खोखर को 2 वोट मिले।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

