द सीजी न्यूज
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2022 के अंतर्गत नामनिर्देशन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश के 28 जिलों में जनपद सदस्य के 6 पदों के लिए 18, सरपंच के 84 पदों के लिए 251, पंच के 454 पदों के लिए 544 अभ्यर्थियों केे नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। जनपद पंचायत सदस्य के 1 अभ्यर्थी, सरपंच के 2 अभ्यर्थियों और पंच के 5 अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त हो गए।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले में जनपद पंचायत तखतपुर में सदस्य के लिए 1 अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त किया गया। सरपंच पद के लिए भी 1 अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त हुआ। रायगढ़ और सूरजपुर जिले में पंच पदों के लिए 1-1 अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त हुआ, बलौदाबाजार में सरपंच और पंच के 1-1 अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त हुआ। दुर्ग और कबीरधाम में पंच के 1-1 अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त हुआ।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal