द सीजी न्यूज
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में 21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘योगा फार ह्यूमैनिटी’’ रखी गई है। इस अवसर पर राज्य और जिला स्तरीय आयोजन छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा। इसके लिए स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, विधायकगण और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को नोडल नियुक्त किया गया है। अन्तर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रोटोकाल पुस्तिका वितरित की जाएगी। 03-10 वर्ष के बच्चों और 11-18 वर्ष के किशोर वर्ग के लिए योगाभ्यास मार्गदर्शिका प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में लोगों से सम्मिलित होने की अपील की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal