Breaking News

ईडी का दुरुपयोग कर मोदी सरकार कर रही सोनिया, राहुल के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही : विरोध में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। केंद्र सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्यवाही के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन किया गया। मोदी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए दुर्ग शहर में कांग्रेस नेताओं ने मौन रखकर विरोध जताया। गांधी प्रतिमा के सामने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग व भिलाई शहर जिला और दुर्ग ग्रामीण  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से हिंदी भवन के सामने प्रदर्शन किया गया।

विधायक अरुण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग-भिलाई व ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय में पेशी के लिए उपस्थित हुए। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और भाजपा संगठन द्वारा गलत तरीके से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को निशाना बनाने प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से यह कार्रवाई की जा रही है।

विधायक अरुण वोरा ने आज के प्रदर्शन को लेकर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार विपक्षी नेताओं पर दबाव डालने संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग कर कार्यवाही कर रही है। ऐसा करने से मोदी सरकार की नाकामियां नहीं छिपेगी। कांग्रेस के लोग मोदी सरकार के तानाशाही दमनकारी रवैया से डरने वाले नहीं है। भ्रष्ट और डरपोक केंद्र सरकार की सभी गलत नीतियों और कार्यवाहियों का पुरजोर विरोध सभी कांग्रेसजन करते रहेंगे। जनता के सामने इन भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार को बेनकाब करेंगे।

मौन प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेंद्र यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, देवेंद्र देशमुख, शालिनी यादव, रेवेंद्र यादव, अश्वनी साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, भजन सिंह निरंकारी, बीडी कुरैशी, नीता लोधी कमल नारायण रुंगटा, फतेह सिंह भाटिया, रत्ना नारमदेव, अल्ताफ अहमद, देवेश मिश्रा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, देव सिन्हा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, जगमोहन सिन्हा, नंद कुमार कश्यप, नंद कुमार सेन, राजेश ठाकुर, दुर्गा गजभिये, प्रकाश ठाकुर, मनोज मढ़रिया, महेंद्र वर्मा, मीरा वर्मा, प्रमोद राजपूत, अनीस खान, सरसीज घोष, संजय कोहले, कृष्णा देवांगन,  निकिता मिलिंद, मीना पाल, एनी पीटर, अनूप वर्मा, निखिल खिंचरिया, राजकुमार नारायणी, बिंदु राजपूत, मंजू सैनी, जावेद खान, छाया चौधरी, अब्दुल वहीद चौहान, चित्रलेखा, अविनाश यादव, उपेंद्र शुक्ला, दिनेश पटेल, विकास सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, ब्रजमोहन तिवारी, लाल चंद वर्मा, नरसिंह नाथ, मोहम्मद रफीक, प्रमोद प्रभाकर, पिंकी वर्मा, मेरिक सिंह, जावेद खान, राजू साहू, विनोद यादव, राकेश दुबे, अंजू सिंहा, गुलाब भंसाली, इंद्रपाल सिंह भाटिया, राजकुमार वर्मा, प्रेम लाल पटेल, दीपक तंबोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!