Breaking News

दुर्ग में कल कांग्रेस का नवसंकल्प शिविर : वोरा ने सीएम सहित वरिष्ठ मंत्रियों, कांग्रेस नेताओं को शिविर में आने आमंत्रित किया

द सीजी न्यूज 

भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर दुर्ग शहर जिला और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त नवसंकल्प शिविर कल 14 जून को नदी रोड स्थित आनंद मंगलम में आयोजित किया गया है। शिविर की तैयारी और सफल आयोजन के लिए दुर्ग जिले के कांग्रेस संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन ने पिछले दिनों संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिये थे। आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीएचई मंत्री रूद्र गुरु से आज चर्चा की। वोरा ने प्रमुख नेताओं को शिविर में शामिल होकर मार्गदर्शन देने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री इस समय दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने शिविर को लेकर वोरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय होकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम नवसंकल्प शिविर में मौजूद रहेंगे। उनके अलावा राज्य सरकार के अन्य मंत्री गण भी शिविर में मौजूद रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वोरा ने बताया कि नव संकल्प शिविर के दौरान मुख्य रूप से सत्ता और  संगठन पर चर्चा, कृषि व खेतिहर मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा, सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण पर चर्चा, महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दे, वर्तमान अर्थव्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर भूपेश सरकार के कार्यों का प्रचार करते हुए वर्ष 2023 की चुनावी तैयारी में जुटने और 2024 में लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटे जीतने के संबंध में वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे।

शिविर में मुख्य रूप से जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिले के विधायक व पूर्व विधायक, नगर निगम के महापौर, पार्षद, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक व जोन कमेटी के अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के अध्यक्ष व पदाधिकारी, और जिला स्तरीय समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!