Breaking News

तीन दुकानों से खाद जप्त : एक विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड : कलेक्टर ने खाद कालाबाजारी रोकने दिये सख्त निर्देश

  • शीघ्र ही जिले को लगभग 3200 मिट्रिक टन डीएपी खाद की रेक होगी उपलब्ध
  • खाद का भण्डारण व वितरण कार्य लगातार जारी

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव। जिले में डीएपी खाद की सर्वाधिक मांग को देखते हुये प्रशासन द्वारा लगातार राज्य कार्यालय से समन्वय कर खाद भण्डारण का प्रयास किया जा रहा है। आगामी 2-3 दिनों में जिले को लगभग 3200 मिट्रिक टन डीएपी खाद की रेक उपलब्ध हो जायेगी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के कृषकों को खाद की आवश्यकता को देखते हुये निजी विक्रेताओं को कृषक हित में निर्धारित मूल्य में ही खाद विक्रय करने के निर्देश दिये है।

नियम विरूद्ध अधिक दर पर खाद विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पिछले साल नियम विरुद्ध खाद विक्रय करने के दोषी पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत 17 दुकानदारों की खाद जप्ती, 8 अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इस साल खरीफ सीजन 2022 में 3 दुकानदारों की खाद जप्ती और 1 निजी विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!