Breaking News

नवसंकल्प शिविर में देश का नारा है भारत जोड़ो : कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने लिया संकल्प

द सीजी न्यूज 

उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर  में पारित संकल्प को क्रियान्वित करने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर व ग्रामीण द्वारा आनंद मंगलम दुर्ग में 14 जून 2022 को नवसंकल्प शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन की उपस्थिति में 4 विधानसभा के जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री और जिला पंचायत के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए।

शिविर में 2 अक्टूबर से कश्मीर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा, कागजी सदस्यता अभियान का डिजिटलीकरण और आगामी संगठनात्मक चुनाव पर जोर दिया गया। संकल्प शिविर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, विधायक अरुण वोरा, आरएन वर्मा, जिलाध्यक्ष गया पटेल, निर्मल कोसरे शामिल थे। संगठन के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर तीन नए विभागों के गठन की जानकारी दी गई। सार्वजनिक अंतर्दृष्टि विभाग, राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्था, चुनाव प्रबंधन विभाग व प्रत्येक स्तर पर सभी रिक्त पदों को अगले 90 से 180 दिन में भरा जाना है। कांग्रेस के 50% पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के होंगे।

राज्य स्तर पर राजनीतिक मामलों की समिति बनेगी। एक पद एक व्यक्ति सिद्धांत लागू किया जाएगा। जिला प्रखंड व मंडल समितियों की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की जाएगी।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण संगठन संगठनात्मक निर्णय लिए गए एक पद की अवधि 5 साल के लिए सीमित होगी और एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत का पालन किया जाएगा। एक परिवार एक टिकट के सिद्धांत को भी सुनिश्चित किया जाएगा। परिवार का कोई अन्य सदस्य राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, उन पर विचार किया जाएगा।

5 साल के संगठनात्मक अनुभव के बाद ही टिकट दी जाएगी। युवा मामलों पर संकल्प लिया गया है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोजगार दो पदयात्रा आयोजित की जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की तर्ज पर गरीब छात्रों के लिए कॉलेजों में विश्वविद्यालय में मुफ्त शिक्षा का प्रावधान, अगले छह महीनों में सभी सरकारी विभाग भारत सरकार के उपक्रम और तीनों रक्षा सेवाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान ,उसी प्रकार कांग्रेस में संगठन का विस्तार व क्षेत्र अधिकार को विस्तारित किया जाएगा।

केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलनों का भी विस्तृत विवरण दिया गया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत करना होगा और  प्रदेश की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे ने कहा कि हमें विचारों की एकरूपता रखनी होगी। संकल्प शिविर में सभी व्यक्तियों के अलग-अलग मत हैं। कांग्रेस का उदय राष्ट्र की सुरक्षा एकता के लिए किया गया। भारत की आजादी में सदैव ही कांग्रेस का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इसे धूमिल नहीं किया जा सकता। दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन दोबारा लाएं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष थे, तब हम सबने मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी। सत्ता शासन के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हराने में अहम योगदान दिया।

दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन ने कहा कि सत्ता व संगठन के समन्वय से ही लोगों तक अपनी योजनाओं को ले जा सकते हैं। राज्य शासन के सभी योजनाएं सभी के लिए बनी हैं और भूपेश बघेल की सरकार में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। शिविर को महापौर धीरज बाकलीवाल राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, लक्ष्मण चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, शालिनी यादव, हेमंत देवांगन ने संबोधित किया। मंच का संचालन व आभार प्रदर्शन निर्मल कोसरे ने किया।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!