Breaking News

अग्निपथ का विरोध जारी : बिहार में रेलवे को 200 करोड़ का नुकसान : कोटा में धारा 144 : पंजाब में भी उग्र विरोध

द सीजी न्यूज 

सरकार ने शनिवार को सीएपीएफ और असम राइफल्स की भर्ती और रक्षा मंत्रालय की नौकरी में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की, जिसके बाद रक्षा मंत्री और सेवा प्रमुखों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। उधर, बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बंद का आव्हान किया गया। रेलवे ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर बिहार में रात आठ बजे तक सभी ट्रेनें सस्पेंड कर दी।

एहतियात के तौर पर बिहार के ज्यादातर जिलों में मोबाइल इंटरनेट को ही बंद कर दिया गया है, ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज चौथा दिन है और लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में विरोध जारी है। अब इसके विरोध में राजनीतिक दलों के उतरने से इसकी व्यापकता और बढ़ने की संभावना है।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, जालंधर की सड़कों पर विरोध जारी

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पंजाब में भी विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को भड़के युवाओं ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। वहीं जालंधर में सड़क पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे तकरीबन पचास युवक मुंह पर कपड़ा बांधे रेलवे स्टेशन परिसर में घुस आए। सभी ने अपने मुंह बांधे हुए थे और उनके हाथों में बेसबॉल बैट थे। कई युवाओं के हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें भी थी। पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन के अंदर तोड़फोड़ की। पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में भी लिया है। प्रदर्शनकारी ट्रेनों को आग लगाने की फिराक में थे।

बिहार में 12 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर बड़े पैमाने पर बिहार में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत 12 बीजेपी के नेताओं और विधायकों को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। बिहार में बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला भी किया गया।

राजस्थान के कोटा जिले में एक महीने तक धारा-144 लगाने का निर्णय लिया गया है। कोटा जिला कलेक्टर हरीमोहन मीणा ने जिले में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार को धारा-144 लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश रविवार 19 जून को सुबह 6 बजे से से 18 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस आदेश का पालन कोटा शहर और ग्रामीण इलाकों में कराया जाएगा।

रेलवे ने 369 ट्रेनों को किया रद्द

केंद्र सरकार की ओर से देश की तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। बिहार में आज बंद बुलाया गया है तो पंजाब के लुधियाना में उपद्रवियों ने स्टेशन पर तोड़फोड़ की। रेलवे ने भी आंदोलन को देखते हुए शनिवार को 369 ट्रेनों को रद्द कर दिया। इनमें 210 मेल और एक्सप्रेस और 159 लोकल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!