Breaking News

दुर्ग में भी अग्निपथ का विरोध : युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे केंद्र सरकार : एआईडीवायओ

द सीजी न्यूज 

अग्निपथ योजना को लेकर दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रमुख दलों ने मौन साध लिया है, लेकिन युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (ए आई डी वाई ओ) छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी द्वारा सेना में 4 साल की भर्ती योजना का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे कचहरी चौक दुर्ग में संगठन ने युवा विरोधी अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने और सभी विभागों के समस्त पदों पर स्थायी नौकरी देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

सेना में जवानों की भर्ती सिर्फ 4 साल के लिए किये जाने के विरोध में आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन ने दुर्ग में पटेल चौक के पास प्रदर्शन किया। संगठन के राज्य सचिव आत्माराम साहू ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि अग्नि पथ स्कीम युवाओं के मनोबल को तोड़ने का काम करेगी। दो साल से कोरोना की आड़ में सरकारी विभागों में नौकरी नही दी जा रही थी। अब जब स्थिति सामान्य हुई तो युवाओं को उम्मीद थी कि भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। यह योजना युवाओं के लिए वज्रपात से कम नही है। केंद्र सरकार एक-एक करके बचे सरकारी संस्थानों  से स्थायी नौकरी को समाप्त कर रही है। इस तरह की स्कीम से रोजगार की समस्या और भी विकराल रूप धारण करेगी।

केन्द्र सरकार द्वारा अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया गया है। 8 वर्ष की सत्ता के बाद उन्हें याद आया कि सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख पोस्ट खाली हैं। यही सरकार 4 लाख नौकरियां समाप्त कर चुकी है। 10 लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान भी हर साल 2 करोड़ नौकरी के वादे की तरह ही जमुला बन कर रह जाएगा। यह चुनाव जीतने की नई तिकड़म है। तीन साल पहले रेलवे भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, जिसके तहत करोड़ों रुपए की फीस युवाओं से वसुली गई थी। सरकार इस रकम को दबा कर बैठी है और भर्ती नहीं कर रही हैं।

संगठन ने सरकार से मांग की है कि अग्नि पथ स्कीम को तत्काल वापस लिया जाए और सभी सरकारी संस्थानों में स्थायी नियुक्ति की जाएं। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकार के विभागों में खाली पड़े एक करोड़ से अधिक पदों को स्थायी आधार पर भरा जाए। काम के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया जाए। जब तक रोजगार नहीं मिलता, जीने लायक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। न्यनूतम वेतन 21000 रु. देना होगा व इसे सभी प्राइवेट उद्योगों व संस्थानों में लागू किया जाए। सेना, रेलवे एवं तमाम केंद्रीय विभागों में पूर्व में जो भर्ती प्रक्रिया चालू की गई थी उन भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण कर अविलबं स्थाई पदों पर भर्ती की जाए। सभा को युवा संगठन एआईडीवाईओ के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित थे।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!