Breaking News

स्टील सिटी में बनेगा बिजनेस टॉवर : 6 मंजिला इमारत में स्टिल्ट पार्किंग के साथ जिम, कैफे, डाटा सेंटर सहित कई सुविधाएं होगी

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई द्वारा जी.ई. रोड के किनारे संजय नगर सुपेला में work near home के उद्देश्य को लेकर भव्य भिलाई बिजनेस टॉवर का निर्माण किया जाएगा। आज नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में सभी काउंसिल सदस्यों के अलावा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी उपस्थित थे।

बैठक में अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि संजय नगर वार्ड 9 जी.ई. रोड के किनारे तीन एकड़ रिक्त भूमि में से 30 हजार वर्गफीट भूमि पर निगम द्वारा स्टिल्ट पार्किंग सहित 6 तलों के भव्य वाणिज्यिक भवन के रूप में भिलाई बिजनेस टॉवर का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित भवन में मीटिंग हॉल, ऑफिस, सी.ए., आई.टी. प्रोफेशनल, अधिवक्ता, पेशेवर डिजाईनर, लाईब्रेरी, व्यायाम शाला, कैफे एरिया, डाटा सेंटर, लंच रूम, कैन्टीन, सेन्ट्रल स्टोर, हाउस कीपिंग, शौचालय सहित शहर की आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भवन का निर्माण 160.68 करोड़ की लागत से होगा। एमआईसी से पारित प्रस्ताव को सामान्य सभा में पारित कराने के बाद राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में कुल 10 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गए, जिनमें से विकास कार्य के प्रस्तावों पर दोबारा टेंडर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा गार्ड की भर्ती के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर औचित्य के साथ प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए है। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, सीजू एन्थोनी, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाभचंद वर्मा, चन्द्रशेखर गंवई,  मालती ठाकुर, रीता गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित उपायुक्त रमाकांत साहू, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, एन.आर.रत्नेश, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, टी.पी. रणदिवे, संजय बागड़े परियोजना के अजय गौर, निगम सचिव जीवन वर्मा उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!