Breaking News

लब्बैक की सदाओं के साथ राज्य के 382 यात्री हज के लिए रवाना

मुबारक हो … मक्का-मदीना में मुल्क की तरक्की और अमन चैन की जिंदगी के लिए दुआ कीजियेगा

द सीजी न्यूज 

राज्य के 382 हज यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से सऊदी एयरलाइन्स की फ्लाइट नंबर SV-5729 से 24 जून को सुबह 10.50  बजे मुंबई से जेद्दाह के लिए रवाना हो गए। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण सऊदी हुकूमत द्वारा बाहरी मुल्कों से आने वाले हज यात्रियों पर पाबन्दी लगाई गई थी। इस साल हज यात्रा का मौका मिलने पर रवाना हुए हज यात्रियों की आंखों में खुशियां छलक रही थी।

मुंबई एयरपोर्ट का नजारा … हज यात्रियों की खुशियां आसमान पर …

राज्य के हज यात्रियों की प्रदेश के विभिन्न जिलों से मुंबई तक यात्रा के लिए हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रेलवे प्रशासन को निर्देशित किया गया था। इसके बाद राज्य के हज यात्रियों की प्रतीक्षा सूची के रेल रिजर्वेशन को राज्य हज कमेटी द्वारा कन्फर्म कराया गया। इससे प्रदेश के हज यात्रियों को तय समय अवधि में मुंबई पहुंचने में आसानी हुई। इसके लिए मोहम्मद असलम खान ने राज्य के सभी हज यात्रियों और समस्त मुस्लिम समाज की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुंबई स्थित हज हाऊस से स्पेशल बसों से एयरपोर्ट के लिए हज यात्री रवाना हुए

मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज हाउस मुंबई में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी हज यात्रियों की रिपोर्टिंग 22 जून को हो गई थी।23 जून को  उन्हें हज यात्रा के दस्तावेज़ों का वितरण किया गया और 24 जून को सुबह हज हाउस मुंबई से एयरपोर्ट तक विशेष बसों के ज़रिये भेजने की व्यवस्था की गई। इसके बाद हज यात्री जेद्दाह के लिए रवाना हुए। एम्बारकेशन पॉइंट के सभी कार्य राज्य हज कमेटी द्वारा अपनी देखरेख में समयावधि के भीतर पूरे किये गए।

हजयात्रियों को हज यात्रा की मुबारकबाद देते हुए राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान

हज यात्रियों ने राज्य हज कमेटी के इन्तेज़ामों की प्रशंसा की। राज्य से रवाना हुए 382 हज यात्रियों में 202 पुरुष और 180 महिलाएं शामिल हैं।हज यात्रा के बाद उनकी वापसी 2 अगस्त को शाम 4. 40 बजे होगी। राज्य के हाजी सीधे मदीने शरीफ से मुंबई आएंगे। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर राज्य के हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के सदस्य मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, डॉक्टर कारी इमरान अशरफी, मोहम्मद शाहिद, महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद हुसैन मलकानी, सलीम अशरफ, राज़िक़ अमजद उपस्थित रहे।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!