Breaking News

व्यवसायिक परिसर में अवैध पार्किंग : 65 हजार रुपए जुर्माना : दुकान सील करने की चेतावनी

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई ने आज शिवनाथ व्यवसायिक परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर जुर्माना की कार्रवाई की। सुमित बाजार और ईशान ऑटो पर 65000 रुपए का जुर्माना लगाया। इन व्यवसायिक संस्थानों द्वारा अपने पार्किंग स्थल पर पार्किंग न कराते हुए दूसरे स्थानों में पार्किंग कराई जा रही थी। अवैध पार्किंग से सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया था जिसे देखते हुए नगर निगम भिलाई की तोड़ू दस्ते की टीम ने आज यह कार्रवाई की।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर और अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर तोड़ू दस्ते ने पहले व्यवसायिक कांप्लेक्स का निरीक्षण किया।  दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध पार्किंग न कराने की समझाईश दी गई। सुमित बाजार पर 15000 रुपए जुर्माना लगाया गया। ईशान ऑटो से 50000 रुपए जुर्माना लिया गया। आज की कार्रवाई में जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, बालकृष्ण नायडू और मलखान सिंह सोरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!