द सीजी न्यूज
गोद ग्राम पीसेगांव में भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। हरियाली बिखेरने की मुहिम के तहत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के अलावा ग्रामीणों और स्टूडेंट्स ने भी पौधे रोपे। इस दौरान पौधों की सुरक्षा करने और नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन भारती विश्वविद्यालय के गोद ग्राम प्रभारी डॉ स्नेह कुमार मेश्राम और डॉ रोहित कुमार वर्मा ने किया। विश्वविद्यालय स्टाफ ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने और उनकी सुरक्षा व संरक्षण करने का आव्हान किया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने भी ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने और देखभाल करने का संकल्प लिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

