- कलेक्टर ने आयुक्त के साथ बस स्टैंड व मार्केट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
- अतिक्रमण व गंदगी हटाने कहा, व्यापारियों से सहयोग मांगा
दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज सुबह दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट व न्यू बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिय। न्यू बस स्टैंड के गैरेज लाइन के बाहर कंडम वाहनों को देखकर कलेक्टर ने दुकानदारों को एक दिन के भीतर वाहन हटाने कहा। ऐसा न करने पर 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई व्यवस्था में सहयोग न करने पर या गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस दौरान आयुक्त प्रकाश सर्वे भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि सड़क पर दुकान का सामान रखने से ट्रैफिक में भारी दिक्कत आती है। दुकानों से निकलने वाला कचरा स्वच्छता दीदियों को सौंपें। कलेक्टर ने कहा कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री नहीं दिखनी चाहिए और किसी प्रकार की अन्य सामग्री भी न बिखेरी जाए। कलेक्टर ने इंदिरा मार्केट पार्किंग, मटन मार्केट, सब्जी बाजार, प्रेस कम्प्लेक्स क्षेत्र समेत मार्केट क्षेत्र में साफ- सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेले-खोमचे वाले व्यापारियों से दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के लिए भी कहा। मौके पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप अभियंता करण साहू, राजू बक्शी के अलावा निगम अमला मौजूद रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

