Breaking News

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में 25 से 29 जंलाई तक हड़ताल का संकल्प पारित

  • विजय लहरे बने कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष : छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष बने जीआर चंद्रा

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के संयुक्त प्रांतीय सम्मेलन में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक हड़ताल का संकल्प लिया गया। खालसा विद्यालय दुर्ग के सभागार में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, विशिष्ट अतिथि धीरज बाकलीवाल, मुख्य संरक्षक पी.आर.यादव, विजय झा, एम.पी.आड़े, अजय तिवारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा, प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रांतीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से जी.आर. चन्द्रा छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे 1 अगस्त 2022 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। विजय लहरे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष निर्वाचित हुए। सम्मेलन में पी.आर. यादव ने कहा कि 25 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रदेश के कर्मचारी दमखम के साथ हड़ताल करेंगे। प्रदेश के कर्मचारी केन्द्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत  महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ता के लिए किसी भी हद तक जाकर संघर्ष करेंगे। सम्मेलन में 32 जिलों से हजारों की संख्या में आए प्रतिनिधियों से कहा कि हड़ताल में सभी को निर्भीक होकर शामिल होना है।

विजय झा ने का प्रदेश के कर्मचारी संघ के आंदोलनों में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अजय तिवारी प्रांताध्यक्ष ने कहा कि हमें एकजुट होकर छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल करना है। एम. पी. आड़े ने कहा कि सरकार हर प्रकार से दमन करने की कोशिश करेगी, लेकिन अपने आत्मबल से अपने अधिकार के लिए लड़ना है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि छ.ग. के कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना फेडरेशन का धर्म है। जो भी कर्मचारी संगठन इस धर्मयुद्ध में शामिल होना चाहते हैं, सबका सम्मान है ।

प्रांतीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि अरूण वोरा ने कहा कि 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान पर गृहभाड़ा भत्ता के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा कर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। कर्मचारियों का पक्ष रखा जाएगा। उन्होनें दुर्ग के पुराने कर्मचारी भवन के नवनिर्माण के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की घोषणा की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में आयोजकगण बाबा चौहान, विजय लहरे, मनीष तिवारी, जी.पी. उपाध्याय, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, अनुरूप साहू, प्रतिभा श्रीवास्तव, उत्तरा अम्बाडे, मोनिका सुकतेल, गौरीशंकर रावना, नवीन गुप्ता, कुंवर सिंह राजपूत, युगल किशोर मण्डावी, राजेश चटर्जी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर निवृत्तमान प्रांताध्यक्ष विजय झा और एम.पी.आड़े को संघ सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!