द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के साथ पेंसिल्वेनिया, स्टेट यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया (यूएसए) में न्यूक्लियर साइंस इंजीनियरिंग के लिए चयनित बिलासपुर विद्यार्थी सैयद काजिम हसन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सैयद काजिम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि सैयद काजिम का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हुआ है। देश से कुल 3 छात्रों का चयन हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एक मात्र सैयद काजिम हसन चयनित हुए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
