द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 23 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे विवेकानंद विद्यापीठ, रामकृष्ण परमहंस नगर कोटा रायपुर में आयोजित विवेकानंद राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे पिकाडली होटल में गढ़ गे नवा छत्तीसगढ़ – इंडिया न्यूज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 2.10 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
