Breaking News

कोरोना अलर्ट : शुरू होगा टीकाकरण महाअभियान : टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने खुलेंगे 15 कोविड सेंटर

  • टीकाकरण के लिए मोबाईल टीम होगी सक्रिय
  • स्कूलों से समन्वय स्थापित कर सभी विद्यार्थियों का किया जाएगा टीकाकरण
  • पद्मनाभपुर जनता मार्केट में 23 व 24 को निशुल्क टीकाकरण 

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कोविड संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कई कदम उठाए हैं। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड – 19 को लेकर समीक्षा बैठक में कोविड से बचाव के लिए गहन चर्चा की। बैठक में सभी आयु वर्ग में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। इधर, शहर में विभिन्न सेंटरों में टीकाकरण किया जा रहा है। नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा ने बताया कि 23 व 24 जुलाई को जनता मार्केट, पद्मनाभपुर में डोज 1, डोज 2 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में तय किया गया कि सभी स्कूली बच्चों को टीकाकरण के सुरक्षा कवच से सुरक्षित किया जाएगा। कलेक्टर ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बच्चों के टीकाकरण को पूर्ण करने कहा है। इसके लिए स्कूल अवधि में विभिन्न पालियों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 30 सितंबर तक निः शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाना है। कलेक्टर ने इस अवधि में बड़े स्तर पर महाअभियान चलाने और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। 18 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत (75 दिवस) 30 सितम्बर 2022 तक निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को टीकाकरण अभियान चलाने कहा।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग को जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के समन्वय स्थापित कर स्कूली बच्चों का टीकाकरण पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना बनाकर सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को टीकाकृत करने कहा गया। लगातार बढ़ते कोविड संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाएं और आम जन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े व्यवसायिक स्थानों में 15 टेस्टिंग सेंटर खोले जाएं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!