द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम प्रशासन द्वारा आज गोकुल नगर के गौठान में हरेली पर्व मनाया गया। विधायक अरुण वोरा और मेयर धीरज बाकलीवाल के साथ कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने गौ वंश की पूजा अर्चना कर पशुधन को आटे की लोंदी व अन्य खाद्य सामग्री खिलाया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि गेड़ी और भौंरा चलाकर आज उन्हें बचपन के दिनों की यादें ताजा हो गईं। वोरा ने आम जनता को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मेयर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हरेली का तिहार घर-घर मे मनाया जाता था। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने की नीति के तहत अब सार्वजनिक रूप से हरेली तिहार मनाया जा रहा है। इस पहल के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री व प्रदेश व शहर की जनता को बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक, मेयर, कमिश्नर व एमआईसी सदस्यों ने गेड़ी और भौरा चलाकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, राजस्व विभाग प्रभारी ऋषभ जैन, ऊर्जा व अग्निशमन विभाग भोला महोबिया, शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप भाटिया, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, कृष्णा देवांगन, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, पंकज साहू, सुरेश भारती, समूह की गौठान संचालक गायत्री धोटे, देवाशीष, लालाराम चौहान मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



