द सीजी न्यूज 

अरे, आप तो 60 साल के जवान हैं। जरा दिखाओ तो गेड़ी पर अपना हुनर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब पता चला कि बुजुर्ग तीरथ राम सिन्हा पिछले दो साल से गेड़ी पर चढ़कर उनसे मिलने आ रहे हैं तो उन्होंने तत्काल तीरथराम को मिलने के लिये बुलाया और आत्मीयता से बात की। गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रायपुर समेत राज्य भर के लोग शिरकत करने आते हैं। रायपुर जिले से 10 किमी दूर जोरा गांव निवासी तीरथराम सिन्हा ऐसे ही एक शख्स हैं, जो पिछले दो साल से लगातार हरेली तिहार में मुख्यमंत्री से मिलने आ रहा थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाती थी।

आज मुख्यमंत्री को उनके बारे में जानकारी होने पर उन्होंने स्वयं निवास के अंदर बुलवाया और तीरथराम से बात की। तीरथराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे जोरा से 10 किलोमीटर तक गेड़ी चढ़कर आया हूं और आपको गेड़ी पर चलकर दिखाना चाहता हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जरा दिखाओ अपना हुनर। तीरथराम तत्काल उछलकर दोनों गेड़ी पर एक साथ चढ़ गये। उनके इस हुनर को देखकर मुख्यमंत्री बोल पड़े – अरे वाह … आप तो 60 साल के जवान हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तीरथराम ने कहा कि आज मिलकर बहुत अच्छा लगा। प्रदेश के मुखिया ने स्वयं मुझे मिलने बुलाया … यह मेरे लिये बहुत बड़ी बात है।