- पहली बार रायपुर में आयोजित हो रही प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में विजेंदर सिंह करेंगे घाना के इलिआसु सुले से मुकाबला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट ‘द जंगल रंबल’ के आयोजक मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। आयोजकों ने मुख्यमंत्री ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का पहला टिकट भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का आयोजन 17 अगस्त को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। बॉक्सिंग फाइट में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह घाना के बॉक्सर इलिआसु सुले से मुकाबला करेंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बॉक्सिंग फाइट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रथम टिकट देने के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चिन्मय तिवारी और सुमन त्रिपाठी उपस्थित थीं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
