Breaking News

ब्रेकिंग : आरओ और वाटर कूलर खराब होने की वजह से रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की 39 छात्राओं की तबियत बिगड़ी : एक छात्रा की हो चुकी है मौत

उल्टी दस्त से पीड़ित छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली कलेक्टर एवं एसपी ने, 39 छात्राएं एडमिट, उनकी तबियत अभी ठीक

द सीजी न्यूज़

दुर्ग। रस्तोगी कॉलेज में आवासीय छात्रावास में कुछ छात्राओं की उल्टी दस्त होने की शिकायत के बाद हाईटेक अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पूर्व अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी दी थी और उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छात्राओं की तबीयत की स्थिति जानी थी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि वाटर कूलर और आरओ खराब स्थिति में थे जिसकी वजह से पानी खराब था और छात्राओं की तबीयत खराब हुई। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। एक छात्रा की मृत्यु भी हुई है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!