Breaking News

सड़कों पर गड्‌ढे भरने अभियान चलाएं पीडब्लूडी और नगर निगम : पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था भी जरूरी : वोरा

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर की सड़कों पर गड्‌ढे भरने के लिए अभियान चलाने कहा है। वोरा ने कहा है कि सड़कों पर गड्‌ढे होने से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बारिश का पानी भरने से दिक्कत और बढ़ गई है। पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसर अगले एक हफ्ते तक अपने-अपने अधिकारी क्षेत्र की प्रत्येक सड़कों पर सभी गड्‌ढे की फिलिंग करने का अभियान चलाएं, ताकि लोगों को सुगमता से आवागमन की सुविधा मिल सके। 

फाइल फोटो – ये तस्वीर 3 अगस्त की है। दोपहर के समय तेज बारिश के कारण बस स्टैंड के पास जीवनरेखा परिसर (मेडिकल कॉम्पलेक्स) के सामने पानी भर गया। जलभराव की निकासी में काफी वक्त लगा। शहर के मुख्य सड़कों, वार्डों के भीतरी हिस्सों में हर साल ऐसे कई कई मंजर देखे जा सकते हैं। स्थायी समाधान कब निकाला जाएगा ???

वोरा ने कहा कि पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों को बारिश शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत करने और गड्‌ढे भरने कई बार कहा गया, लेकिन आधा अधूरा अभियान चलाया गया। अधिकांश सड़कों पर गड्‌ढे जस के तस हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश से पहले अधिकारियों ने अभियान नहीं चलाया, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

बारिश से कई वार्डों में भरा पानी : पानी निकासी के बेहतर इंतजाम करें निगम प्रशासन

वोरा ने कहा कि आज शाम हुई तेज बारिश से कई वार्डों में पानी भर गया। मुख्य सड़कों पर भी पानी भरने की शिकायत मिली। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को नालियों की अच्छे से सफाई कराने के निर्देश दिये, ताकि बारिश के पानी की आसानी से निकासी हो सके। वोरा ने  लगातार बारिश के अलर्ट को देखते हुए निगम के आपदा प्रबंधन दस्ते को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश भी दिये हैं।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!