द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर की सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए अभियान चलाने कहा है। वोरा ने कहा है कि सड़कों पर गड्ढे होने से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बारिश का पानी भरने से दिक्कत और बढ़ गई है। पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसर अगले एक हफ्ते तक अपने-अपने अधिकारी क्षेत्र की प्रत्येक सड़कों पर सभी गड्ढे की फिलिंग करने का अभियान चलाएं, ताकि लोगों को सुगमता से आवागमन की सुविधा मिल सके।

वोरा ने कहा कि पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों को बारिश शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत करने और गड्ढे भरने कई बार कहा गया, लेकिन आधा अधूरा अभियान चलाया गया। अधिकांश सड़कों पर गड्ढे जस के तस हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश से पहले अधिकारियों ने अभियान नहीं चलाया, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
बारिश से कई वार्डों में भरा पानी : पानी निकासी के बेहतर इंतजाम करें निगम प्रशासन
वोरा ने कहा कि आज शाम हुई तेज बारिश से कई वार्डों में पानी भर गया। मुख्य सड़कों पर भी पानी भरने की शिकायत मिली। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को नालियों की अच्छे से सफाई कराने के निर्देश दिये, ताकि बारिश के पानी की आसानी से निकासी हो सके। वोरा ने लगातार बारिश के अलर्ट को देखते हुए निगम के आपदा प्रबंधन दस्ते को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश भी दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
