Breaking News

आजादी का हीरक महोत्सव : 9 अगस्त से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा

द सीजी न्यूज 
दुर्ग । आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस द्वारा भारत  जोड़ो पद यात्रा 9 अगस्त से शुरू की जाएगी। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा 14 अगस्त तक रोज होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राम धुन के साथ देशभक्ति के गीतों के साथ भारत जोड़ो का संदेश देंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को दुर्ग में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 9 बजे चंडी चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद बजरंग नगर चौक, केजू मिल, राजीव नगर, गया नगर, शीतला नगर, इमली झाड़ से गोडपारा, बैगा पारा, शीतला मंदिर, शिक्षक नगर से मान होटल चौक से तकियापारा में पहले दिन की यात्रा का  समापन होगा। इस बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम सिंह गुप्ता के परिवार से मिलकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
10 अगस्त को मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। राजीव भवन में सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर शनिचरी बाजार स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ करेंगे। गंजपारा चौक से सिद्धार्थ नगर, शिव पारा, चंडी चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, होटल मान चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए पुराना बस स्टैंड होकर राजीव भवन में पदयात्रा का समापन होगा।
11 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अलावा राजीव भवन में सुबह 9 बजे से परिचर्चा होगी। 12 अगस्त को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सुबह 9 बजे साईं मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद कसारडीह चौक से सड़क नंबर 1 सुभाष नगर से भवानी चौक, राव कॉटेज आजाद चौक होते हुए सुशीला उमरे के घर के पास शिवराम गीते के निवास से कन्हैया पुरी चौक से दुर्गा मंदिर से दीपक टेंट हाउस होते हुए महाराजा चौक, कोलकाता स्वीट्स से बोरसी कॉलोनी वार्ड नंबर 52 बोरसी सांस्कृतिक भवन में पदयात्रा का समापन होगा।
13 अगस्त को पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सुबह 9 बजे शहीद चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। यहां से मोहन नगर, आमापारा, बुद्ध विहार से राजेश स्टूडियो, पोलसाय पारा होते हुए पचरी पारा, अस्पताल वार्ड, इंदिरा मार्केट स्थित इंदिरा प्रतिमा के सामने पदयात्रा का समापन होगा।
14 अगस्त को उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सिकोला भाठा चौक से बस्ती होते हुए तालाब के पास हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद  धमधा चौक होते हुए जवाहर नगर शक्ति नगर से हनुमान नगर सिंधिया नगर से वार्ड नंबर 59 कातुलबोड शहीद भगत सिंह स्कूल तितुरडीह से आदित्य नगर चौक में समापन होगा। यह जानकारी शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने दी है।

Check Also

चक्रवात अर्नब का असर : भारी बारिश से नदियां उफान पर, गंगरेल के सभी 14 गेट खोले गए

THE CG NEWS रायपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!