Breaking News

दुर्ग में आज भी जारी रहा रोका-छेका महाअभियान : दो दिनों में पकड़े गए 219 मवेशी

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ नगर निगम क्षेत्र में सड़कों व चौक-चौराहों पर आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए आज शनिवार को दुर्ग में रोका छेका महाअभियान चलाया गया। अभियान के तहत दिन भर में 219 मवेशियों को पकड़ा गया। नगर निगम भिलाई, भिलाई चरोदा, रिसाली और नगर पालिका कुम्हारी के कर्मचारी भी अभियान में शामिल रहे। संयुक्त रूप से चलाए गए महाअभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आज 109 मवेशियों को पकड़ा गया। दुर्ग सहित पांच निकायों द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से महाअभियान चलाया जा रहा है।

निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने कहा है कि रोका छेका महा अभियान के दौरान आवारा पशुओं को पकड़ते समय रोकटोक करने वालों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। दुर्ग निगम क्षेत्र में यह महाअभियान 24 व 25 अगस्त को भी चलाया जाएगा। भिलाई निगम क्षेत्र में 16, 17, 26 व 27 अगस्त तक, भिलाई तीन चरोदा व कुम्हारी पालिका क्षेत्र में 18,20, 29 व 30 अगस्त तक और रिसाली निगम क्षेत्र में 22, 23, 31 अगस्त और एक सितंबर को चलाया जाएगा।

सभी निकायों में महा अभियान संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। दुर्ग निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे रोका छेका महा अभियान को लेकर निगम कमिश्नर ने कहा कि आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए टीम को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। पटेल चौक, स्टेशन रोड, मार्केट क्षेत्र, रायपुर नाका, धमधा नाका, ओवरब्रिज, शहीद चौक, बोरसी, मालवीय नगर चौक, कसारीडीह, कन्हैयापुरी, महाराजा चौक, मिनी माता चौक सहित बस स्टैंड, जीई रोड, गंज पारा से लेकर पुलगांव चौक से पकड़कर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में आवारा मवेशियों को छोड़ा गया।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!