द सीजी न्यूज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को 6% महंगाई भत्ता बढाने के फैसले का स्वागत किया है। असलम ने बताया कि अप्रैल मे 11, 12ओर 13 अप्रैल को हडताल के बाद मुख्यमंत्री ने 5% बढ़ाया, जिससे प्रदेश महंगाई भत्ता 22% हो गया जबकि केंद्र के कर्मचारियों को 34% प्रतिशंत महंगाई भत्ता मिल रहा था।

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ और महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा लगातार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता ओर सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाडा भत्ता देने मांग कर रहा है। विगत दिनो मुख्यमंत्री के महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई जिसमे 6% महंगाई भत्ता पर सहमति बनी जिसका आज आदेश जारी हुआ है । अब प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को 28 % की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. इसके बावजूद अधिकारी व कर्मचारी केंद्र के कर्मचारियों से 6%से पीछे रहेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रमुख होते है। उनके पास वित्त विभाग है। उन्होंने 6% दीपावली दशहरा के आस पास बढाने के संकेत दिए है और उम्मीद है वह मिल जाएगा। गृहभाडा भत्ता भी सातवे वेतनमान के अनुरूप दिलाने मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे कमेटी बनी है। उसका भी फैसला दीपावली दशहरा के समय हो जाए इसलिए अब आंदोलन की जरूरत नहीं है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि 6 % महंगाई भत्ता मिलने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1000 से 2000 रूपये ओर तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को लगभग 1500 से 3500 रूपये वेतन बढेगा। पेंशनर्स को 15% महंगाई भत्ता बढाया गया जिससे उनकी महंगाई भत्ते की दर 189% हो गई है इससे पहले उन्हें 174% दर से भुगतना होता था महंगाई भत्ता दिए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत करने वाले मे उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, जिला सचिव खिलावन चंद्राकर ,जिला महामंत्री लक्ष्मी कांत धोटे, मोहन राव ,राघवेंद्र साहू ,एम आर शेख ,बी एल वर्मा, मुकेश शर्मा, आर विश्वास, मंजू राय, तुरकाने सिस्टर, शंभू राठौर, रोशन सिंह ,धनीराम ठाकुर, यशवंत साहू, शत्रुघन मांझी ,समरेश पटैरिया ,मुरली मनोहर वर्मा, गोविंद साहू, रवि ताम्रकार, दीपक गायकवाड़, राकेश यादव, सरस्वती चंद्राकर, भूपेश उपाध्याय , कुलेश्वर ,के के वर्मा, अंजनी यादव, पीडी मार्कडेय, एम पंडैया,श्रीमती सुरेखा राठौर चंद्र कांता साहू सहित पदाधिकारी गण ने किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal