द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में अग्रवाल समाज दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 26 सितंबर को दुर्ग में अग्रसेन जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर अग्रवाल समाज दुर्ग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का शॉल, साफा और हार भेंटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण हेतु अग्रवाल समाज का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैलाश रूंगटा, संजय रूंगटा, कमल नारायण रूंगटा, ललित सेकसरिया, पंकज कृतिका और मुरारी अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज दुर्ग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
