Breaking News

सीएम भूपेश बघेल पर डी पुरंदेश्वरी के विवादित बयान को लेकर एनएसयूआई ने जताया विरोध : कहा – माफी मांगे पुरंदेश्वरी

द सीजी न्यूज 

बीजेपी की छत्तीसगढ़ इंचार्ज डी पुरंदेश्वरी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिर के हजार टुकड़े होने वाले बयान पर एनएसयूआई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश पर छात्र नेता अमन दुबे सहित दुर्ग एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दुर्ग में डी पुरंदेश्वरी के बयान पर विरोध जताते हुए पुरंदेश्वरी से माफी मांगने की मांग की है।

एनएसयूआई नेता अमन दुबे और गोल्डी कोसरे ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए डी पुरंदेश्वरी से मांफी मांगने कहा है। ुन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी ने ऐसा अशोभनीय बयान देकर अअमानवीयता की हदों को पार कर दिया है। पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहा था, उसी दिन बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी श्राप होने और सिर टुकड़े टुकड़े होने का बयान दे रही थीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेता हरीश देवांगन, रवि साहू, देवेश सिंह राजपूत, विकास साहू, सागर पटेल, उमेश चौहान सहित एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!