Breaking News

पुरंदेश्वरी के बयान पर मंत्री बोले – क्या राजीव गांधी की हत्या और झीरम कांड की तरह सीएम के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही ?

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के विवादास्पद बयान को निकृष्ट बताया है। वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि झीरम घाटी में हमारे नेताओं का नरसंहार हुआ। आज डी पुरंदेश्वरी बोल रहीं है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिर के हजार टुकड़े हो जाएंगे। क्या वे षड़यंत्र रच रही हैं। राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया था, क्या उसी तरह की कुछ घटना यहां भाजपा करना चाहती है।

डहरिया ने आगे कहा कि झीरम कांड में कांग्रेस पार्टी की एक पीढ़ी को खत्म करने वाली भाजपा का इस तरह अशिष्ट विचार निंदनीय है। डी. पुरंदेश्वरी को सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के आने के बाद जिस तरह की राजनीति भारतीय जनता पार्टी में चल रही है, उससे यह तय हो गया कि यह पार्टी अब गर्त में जाने वाली है।

राजीव भवन में चौबे ने कहा कि साढ़े 3 साल के कार्यकाल में भाजपा हल्ला बोलने की स्थिति में नहीं है। प्रदर्शन को जनता का समर्थन नहीं है।  रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा शासनकाल में युवाओं को ठगा गया था। चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि मैदान की कैपिसिटी के हिसाब से सभाओं का आकलन किया जाता है। 4-5 लाख लोग आने पर राज्योत्सव मैदान का चयन होता है। एक-डेढ़ लाख लोगों के लिए साइंस कॉलेज मैदान का चयन होता है। 50 हजार आने पर इंडोर स्टेडियम, 30 हजार लोगों की भीड़ के लिए सप्रे मैदान और 8 हजार की भीड़ के लिए गांधी मैदान का चयन किया जाता है, लेकिन भाजपा ने जिस मैदान का चयन किया है, उसकी कैपिसिटी कितनी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा पर जनता को कितना भरोसा है। यह प्रदर्शन पूरी तरह फ्लाप साबित हो रहा है।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!