छत्तीसगढ़ के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के विवादास्पद बयान को निकृष्ट बताया है। वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि झीरम घाटी में हमारे नेताओं का नरसंहार हुआ। आज डी पुरंदेश्वरी बोल रहीं है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिर के हजार टुकड़े हो जाएंगे। क्या वे षड़यंत्र रच रही हैं। राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया था, क्या उसी तरह की कुछ घटना यहां भाजपा करना चाहती है।
डहरिया ने आगे कहा कि झीरम कांड में कांग्रेस पार्टी की एक पीढ़ी को खत्म करने वाली भाजपा का इस तरह अशिष्ट विचार निंदनीय है। डी. पुरंदेश्वरी को सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के आने के बाद जिस तरह की राजनीति भारतीय जनता पार्टी में चल रही है, उससे यह तय हो गया कि यह पार्टी अब गर्त में जाने वाली है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
