- विधायक अरुण वोरा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ जीई रोड उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया
- सभी पेंडिंग कार्यों को तेजी से पूरा करने दिये निर्देश
द सीजी न्यूज
जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सड़क के किनारे पेवर ब्लाक लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब ढाई करोड़ की लागत से मिनीमाता चौक से नेहरू नगर चौक तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने बुधवार को पेवर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण करते हुए तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने आज पीडब्लूडी अफसरों के साथ जीई रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का निरीक्षण भी किया। वोरा ने कहा कि गणेशोत्सव के पहले हर हाल में स्ट्रीट लाइट चालू होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अधिकारियों ने वोरा को बताया कि पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य सहित फिल्टर प्लांट के सामने गार्डन निर्माण व चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। वोरा ने निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा, एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, दीपक साहू, पीडब्लूडी ईएंडएम के एसई एचआर ध्रुव, पीडब्लूडी के ईई अशोक श्रीवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

