द सीजी न्यूज 

आज बैकुंठपुर मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर रमदहा जलप्रपात में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के 7 लोग पानी में डूब गए। इनमें से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार लोगों की मृत्यु हो गयी है। दो की तलाश जारी है। सभी मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर स्थित रमदहा में पिकनिक मनाने आए सात लोग जलप्रपात में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर को जलप्रपात में उतारा गया। गोताखोरों ने एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कोरिया कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

रमदहा जलप्रपात के बाहर बोर्ड में स्पष्ट चेतावनी लिखी है कि यहां नहाना सख्त मना है। इसके बाद भी परिवार वहां नहाने गया था। इन लोगों के द्वारा चेतावनी बोर्ड का पालन नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।  इन लोगों के परिवार से भी सम्पर्क कर लिया गया है।

इस युवती को बचा लिया गया ।

मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 15 से 16 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद इनमें से 7 लोग दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी लिया था, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से बचे हुए लोगों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान ही 4 और लोगों को पानी के अंदर से निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन भी मौके पर पहुंची हुई है। सिंगरौली पुलिस की टीम भी मौके पर है। वहीं गोताखोर बचे हुए 2 और लोगों की तलाश कर रहे हैं।