Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को : 19 को मतगणना : खड़गे बोले – राहुल बनें अध्यक्ष

द सीजी न्यूज 

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। सोनिया गांधी इस समय मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने वर्चुअल रूप से शामिल होकर बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष के लिए उठते सवालों के बीच रविवार को पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन हुआ। आपको बता दें कि कांग्रेस ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। इसके बाद हुए घटनाक्रमों के कारण कुछ ही दिन पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया गया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का आग्रह कर चुके हैं। आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यही मांग फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें। गौरतलब है कि 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी बार हार मिलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि CWC ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक हुई और अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। चुनाव 17 अक्तूबर को होंगे और मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्तूबर को होगी।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!