Breaking News

दुर्ग रेलवे स्टेशन को स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर विकसित करें : दुर्ग-भिलाई के यात्रियों को मिले आधुनिक स्टेशन की तरह यात्री सुविधाएं : वोरा

  • अंडरब्रिज में पानी न भरने देने पंप की व्यवस्था रहेगी
  • एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरीपार को जोड़ने बनाएं फुट ओवरब्रिज : वोरा

द सीजी न्यूज 

रेलवे द्वारा लगातार रद्द की जा रही ट्रेनों की शिकायत और दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक, राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वोरा ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने स्टेशन प्रबंधक से चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने डीआरएम से भी संपर्क किया।

वोरा ने कहा कि पटरी पार के नागरिकों को स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 तक पहुंचने फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा कि लिफ्ट और एस्केलेटर स्थापित करने के लिए सर्वे के अनुसार जारी राशि से स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर दुर्ग-भिलाई के नागरिकों के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में आसानी हो।

वोरा ने कहा कि ट्रेनों के रद्द होने से त्योहारी सीज़न में नागरिकों को समस्याएं हो रही है। कोयला सप्लाई के नाम पर कई यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसके अलावा इंटरलॉकिंग और लाइन विस्तार के नाम पर भी ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकल ट्रेनों के प्रभावित होने से राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर से रायगढ़ तक नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में 56 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वोरा ने 14 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे रायपुर नाका व धमधा नाका अंडरब्रिज के विषय में भी चर्चा की
रेल्वे सर्विसेस के अधिकारियों ने बताया कि अंडरब्रिज आधुनिक तकनीक से बनवाया जा रहा है, जहां जल भराव की स्थिति से भी निपटने पंप की भी व्यवस्था की गई है। वोरा ने कहा कि जनसुविधा के मद्देनजर ब्रिज निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री से समय लेकर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में लोकार्पण कराया जा सके। मोहन नगर में ब्रिज के नीचे स्थित कारोबारियों और नागरिकों के लिए बनाई जा रही बाईपास रोड और शेड निर्माण भी शीघ्र पूर्ण करने कहा। इस दौरान विधायक ने स्टेशन में यात्रियों से भी चर्चा की। वोरा से कुली संघ व ऑटो संघ ने भी ट्रेनें रद्द होने के कारण हो रही आर्थिक तंगी से अवगत कराया। चर्चा के दौरान स्टेशन प्रबंधक जे. प्रधान, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, सियाजी सिंह मौजूद थे।

Check Also

पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे निर्माण को मिली गति : 125 करोड़ रुपये की लागत से करीब 64 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 24 माह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!