नई दिल्ली। मथुरा से चोरी हुए एक बच्चे को ‘खरीदने’ के आरोप में फिरोजाबाद के बीजेपी पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति को गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि क्या-क्या कुकर्म में शामिल हैं ये लोग, गुंडागर्दी … दोस्तवाद … ऑपरेशन लोटस … खोखा-खोखा … और अब बच्चा चोरी …
उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि कभी सुना है इनका नाम स्कूल-अस्पताल बनवाने में आया हो। महंगाई से लड़ने में, रोज़गार देने के लिए आया हो…. ? नहीं, इन लोगों का नाम इन सबमें नहीं आता है। इनका नाम बस कुकर्मों में आता है। बीजेपी के लोग बच्चा चोरी से भी बाज नहीं आए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 से 24 अगस्त की सुबह एक चोर वहां सोती हुई महिला के बच्चे को चुरा ले गया था। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो गए। जिसके चलते पुलिस ने भरसक कोशिश करते हुए अब बच्चा चुराने वाले को धर दबोचा है। बच्चा फिरोजाबाद के बीजेपी पार्षद के घर से मिला है। इसी मामले को लेकर मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
