Breaking News

भाजपा को भारत जोड़ो यात्रा से दिक्कत होने लगी, मतलब तीर निशाने पर लगा है : योगेंद्र यादव ने किया तंज

द सीजी न्यूज 

कन्याकुमारी। भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। इसके कारण सत्ताधारी दल की चिंता बढ़ गई है। बीजेपी ने कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर लगातार हमले बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा में खलबली मचने पर देश के जाने माने सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने बीजेपी पर करारा तंज कसा है।

योगेंद्र यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि – इस यात्रा से भाजपा के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कांग्रेस की कंटेनर की तस्वीर बताकर महाराष्ट्र की लग्जरी बसों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वे परेशान हैं, इसका मतलब तीर निशाने पर लगा है।

योगेंद्र यादव ने बताया कि पदयात्रा के दौरान सड़क के किनारे लोगों का हुजूम दिख रहा है। कोई जवाहर लाल नेहरू बनकर तो कोई इंदिरा गांधी बनकर भारत यात्रियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। योगेंद्र यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर नए नए नारे भी बन रहे हैं। जैसे ‘मिलकर जोड़ो, खुशी से जोड़ो, भारत जोड़ो भारत जोड़ो’ … योगेंद्र यादव ने कहा कि – ‘वो तोड़ेंगे हम जोड़ेंगे’, ‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ जैसे नारों का भी इस्तेमाल हो रहा है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!