- कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकल चुकी है। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और करीब 150 दिनों के बाद कश्मीर में इसका समापन होगा। यात्रा को शुरू हुए अभी तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन भाजपा में इस यात्रा को लेकर खलबली मच गई है।
द सीजी न्यूज
कांग्रेस ने इस यात्रा में 60 कंटेनर विशेष रूप से तैयार कराए हैं। इन्हीं कंटेनरों में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री रात बिता रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इनमें से एक कंटेनर में रह रहे हैं। इधर, बीजेपी ने कंटेनर में मौजूद सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यात्रा के काफिले में शामिल नेताओं के आराम के लिए इन कंटेनरों में अत्याधुनिक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि यात्रा में शामिल लोगों के रात्रि विश्राम के लिए तैयार किए गए कंटेनर में मामूली बुनियादी सुविधाएं हैं, लेकिन बदनाम करने के लिए झूठ का भ्रमजाल फैलाया जा रहा है।
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर भी विवाद
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी में इतनी हड़बड़ी दिखाई दे रही है कि वो बार-बार कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। कंटेनर विवाद के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी की एक फोटो शेयर कर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। बीजेपी ने राहुल की टी-शर्ट की ब्रांड और कीमत बताते हुए फोटो शेयर की है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि इस टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है। बीजेपी के इस हमले पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर कहा गया – “अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर. मुद्दे की बात करो, बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो. बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी, बताओ करनी है बीजेपी?”
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है, “जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वो आज सवाल उठा रहे हैं। कैसा विकृत मज़ाक है! #BharatJodoYatra की भावना को ठेस पहुंचाने के ऐसे सभी प्रयास बुरी तरह विफल होंगे।”
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
